हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख और गाड़ी की मांग कर रहे थे। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी चार नवंबर 2022 को मेरठ के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में लगभग 35 लाख रुपए खर्च किए थे। महिला के आरोपों के अनुसार ससुराल पक्ष के लोग 10 लाख रुपए और गाड़ी की मांग कर रहे हैं। साथ ही पति पर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी महिला ने आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास, जेठानी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314


























