बाबूगढ़: अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस की चेतावनी
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया हुआ है। क्षेत्र में बाबूगढ़ पुलिस ने सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है कि किसी भी स्थिति में अतिक्रमण न करें वरना पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी बाबूगढ़ पुलिस तो अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन हापुड़ कोतवाली पुलिस सुस्त नजर आ रही है
आपको बता दें कि बाबूगढ़ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने पुलिस बल के साथ बाबूगढ़ क्षेत्र में मंगलवार की रात चेकिंग अभियान चलाया और इलाके में गश्त की। पुलिस ने इस दौरान पाइप फैक्ट्री रोड, डिपो रोड, मेन बाजार, अंबेडकर रोड, बछलौता रोड आदि मार्ग का निरीक्षण किया। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






















