विज्ञापन शुल्क जमा ना करने पर प्रचार सामग्री हटेगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने विज्ञापनकर्ताओं को चेतावनी दी है कि एक हफ्ते के भीतर विज्ञापन का शुल्क जमा कर दें। ऐसा न करने पर अवैध विज्ञापनों के खिलाफ एक अभियान चलाया जाएगा और सभी स्थानों से विज्ञापन हटाने की कार्रवाई की जाएगी। पिलखुवा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा सीमा अंतर्गत बैनर पोस्टर विज्ञापन होर्डिंग अन्य प्रचार सामग्री से विज्ञापन शुल्क वसूली के लिए वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2025 तक की अवधि के लिए सार्वजनिक नीलामी की गई थी जिसका ठेका गगन शर्मा को आवंटित किया गया था। ठेकेदार ने अवगत कराया है कि विज्ञापन करता शुल्क नहीं जमा कर रहे। ऐसे में शुल्क जमा नहीं कराया तो प्रचार सामग्री, विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























