हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मोहल्ला शक्ति नगर के लोग इन दिनों बेहद परेशान है जिनका कहना है कि क्षेत्र में खड़ंजा न होने की वजह से काफी ज्यादा परेशानी होती है। सड़क पर आने जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्कूल आने जाने वाले छात्र भी कई बार गिर चुके हैं लेकिन अभी तक किसी ने उनकी सुद्ध नहीं ली है।
शनिवार को हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां मेरठ रोड पर स्थित दिल्ली फाटक के पास शक्तिनगर के रहने वाली महिलाएं अपनी-अपनी समस्या लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। सभी ने मांग की कि क्षेत्र में नाली, सीवर लाइन, रास्ते का निर्माण कराया जाए जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना ना पड़े। फिलहाल दफ्तर आने जाने वाले लोग भी काफी ज्यादा परेशान होते हैं। स्थानीय लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ऐसे में महिलाओं ने खड़ंजे के निर्माण की मांग की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























