हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठगों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से हापुड़ की साईलो चौकी प्रथम में साइबर थाना बनाने की तैयारी चल रही है। शनिवार को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रस्तावित साइबर थाने का निरीक्षण किया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आपको बता दें कि साईलो चौकी प्रथम के स्थान पर साइबर थाना बनाने की तैयारी चल रही है और चौकी को स्थानांतरित किया जाएगा। शनिवार को एसपी ने प्रस्तावित साइबर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सीओ वरुण मिश्रा भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483























