👁 0 views Views
हापुड़: अतिक्रमण करने वाले मकानों पर लगाए निशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका की टीम ने गुरुवार को चमरी-लज्जापुरी रोड पर अतिक्रमण करने वाले मकानों को चिन्हित किया। पालिका की टीम ने भवन स्वामियों की मांग पर दोबारा से पैमाइश कराकर लाल निशान लगाए। अधिकारियों ने अब भवन स्वामियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
पालिका की टीम ने भवन स्वामियों को तीन दिन की मोहलत दी थी। गुरुवार राजस्व विभाग की टीम के साथ चमरी में पहुंची। टीम ने सड़क के साथ सरकारी भूमि की पैमाइश करते हुए अतिक्रमण करने वालों भवनों पर निशान लगाए। अगर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा तो नगर पालिका की टीम कार्रवाई करेगी।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065




























