हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पिछले 3 वर्षों में 224 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित हुए हैं। चालान के बाद यह कार्रवाई की गई है। आपको बता दे कि पिछले तीन वर्षों में बार-बार नियम तोड़ने वाले 224 वाहन चालकों का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किया गया। चालक को सबक सिखाने के लिए यह कार्रवाई की गई। इसमें ओवरलोडिंग के सर्वाधिक मामले हैं। तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है। सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया हुआ है। शासन की मंशा के अनुरूप लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 3 वर्षों में 224 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किए गए हैं।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811

































