सपाइयों ने डा.अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संविधान निर्माता बाबा साहेब डा.भीम राव अम्बेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस बुधवार को हापुड़ में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़े ही आदर व सम्मान के साथ मनाया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सपाइयों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का व्रत लिया।
सपा के जिलाध्यक्ष बबलू प्रधान ने डा.अम्बेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने सैदव देश के विकास तथा समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सपा के जिला दफ्तर पर डा.अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट, दिलशाद चौधरी, सीमा तनेजा, श्याम सुंदर भुर्जी, रुप सिंह सैनी, पदम सिंह, शालू, रविंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622





























