हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एक होटल में हापुड़ पुलिस जांच करने पहुंची। दरअसल एक युवती ने एक युवक पर हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एक होटल में दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस होटल पहुंची और सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो उसमें युवती एक के युवक के साथ होटल में जाती और बाहर निकलली दिख रही है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि पूछताछ में युवती बार-बार अपने बयान बदल रही है।
मेरठ क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने सोमवार की शाम को हापुड़ कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि हापुड़ शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक से उसकी जान पहचान थी। युवक ने उसे धोखे से हापुड़ बुलाया और वह रेलवे रोड पर स्थित एक होटल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और होटल पहुंची तो सीसीटीवी कैमरे में देखा कि युवती युवक के साथ होटल में आती और जाती नजर आ रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि मामला हनी ट्रैप से भी जुड़ा हो सकता है। हालांकि फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































