गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे से गुजरेगा मेरठ-बुलंदशहर हाईवे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि कुम्भ-2025 से पहले मेरठ-प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे का जनता इस्तेमाल करना शुरु कर दे इसलिए गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे जहां नीचे से गुजरेगा तो वहीं गंगा एक्सप्रेसवे का अलाइनमेंट इसके ऊपर होगा। इसके लिए बिजौली के पास गर्डर रखने का काम पूरा हो गया है।
हाईवे के ऊपर से गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर गर्डर रखने के समय यातायात डायवर्ट किया गया। अब यह लगभग पूरा हो गया है। मेरठ- प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस वे का काम मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर जिले में 60 किमी. में चल रहा है। मेरठ में 15 किमी. तथा हापुड़ व बुलंदशहर में 45 किलोमीटर के क्षेत्र में कार्य पूरा हो चुका है। अब खरखौदा के पास मिट्टी भराव का काम हो रहा है। यूपीडा के अफसरों के मुताबिक मेरठ- प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस वे का काम रात-दिन चल रहा है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























