👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर अंकित कुमार वर्मा ने सीज कर दिया और खनन अधिकारी को जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि सोमवार की रात को सूचना मिली कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में मिट्टी से भरे कुछ ट्रैक्टर ट्राली आ रहे हैं। सूचना को सटीक मानकर अधिकारियों ने स्याना मार्ग पर डेरा डाल लिया और पांच ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया जिससे संबंधित कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। इसके बाद अवैध खनन में लिप्त पांच ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430





























