हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की। हाफिजपुर में चार मामलों में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। चितौली रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर विकास सैनी पुत्र राजाराम सैनी और संजय मोबाइल वाले द्वारा 4600 वर्ग मीटर में की गई अगर प्लाटिंग, शाहनवाज द्वारा चितौली रोड पर 8000 वर्ग मीटर में की गई अवैध लोटिंग, मोहम्मद हाजी अयूब और शाहिद मंसूरी द्वारा चितौली रोड पर 4000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग तथा आस मोहम्मद पुत्र नूर अहमद, गुड्डू और देवेंद्र आढ़ती द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय के पास चितौली रोड पर की गई 2700 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, सहायक अभियंता नीरज शर्मा, अवर अभियंता राकेश तोमर आदि आधिकारी उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























