ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली के पंजाबी बाग में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली 30 वर्षीय महिला का गला दबाकर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पिलखुवा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अंकुर राणा पुत्र राकेश निवासी खेड़ा पिलखुवा है जिसने अवैध संबंधों के शक में अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का पर्स और घटनास्थल से आरोपी का मोबाइल फोन बरामद किया है।
ज्ञात हो कि रविवार को गांव खेड़ा के जंगलों में एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो उसकी पहचान 30 वर्षीय पूनम उर्फ सीमा के रूप में हुई जो कि दिल्ली के पंजाबी बाग में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। कॉल डिटेल्स खंगालने पर पुलिस ने अंकुर राणा को हिरासत में लिया जिसने सख्ती से पूछताछ में खुलासा किया कि उसने ही पूनम की हत्या की है। दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच परिजनों ने पूनम की शादी कहीं और कराई थी। शादी के तीन महीने बाद ही वह अपने पति को छोड़कर वापस प्रेमी के पास लौट आई थी। वह काफी समय से पूनम के साथ रह रहा था और दिल्ली में मजदूरी करने लगा। पूनम ब्यूटी पार्लर चलाने लगी। दोनों के बीच में किसी बात को कहासुनी हुई जिसके बाद अंकुर राणा ने पूनम को मौत के घाट उतार दिया।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483








Related Posts

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हर्ष विहार कॉलोनी निवासी अनिल…

Read more

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

🔊 Listen to this जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढायाहापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):जैन धर्म के आठवें तीर्थकर भगवान चन्द्रप्रभु के मोक्ष कल्याणक पर श्री 1008 पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मेरठ…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हाफिजपुर: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, खेतों में नग्न अवस्था में मिली किशोरी

हाफिजपुर: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, खेतों में नग्न अवस्था में मिली किशोरी

वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर

वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर
error: Content is protected !!