👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली के रहने वाले एक व्यक्ति को उसके ममेरे भाई ने मौत के घाट उतारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव चितौली के इंद्रवीर सिंह ने बताया कि उसने अपने ममेरे भाई विजयपाल निवासी गाजियाबाद को 10 लाख रुपए उधार दिए थे। बार-बार तगादा करने के बाद भी आरोपी रुपए नहीं लौट रहा। कुछ दिन पहले आरोपी पीड़ित के घर आया था जब उसने पैसे के लिए तगादा किया तो आरोपी भड़क गया जिसे ममेरे भाई ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























