👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ पुलिस ने एक महिला और उसके पुत्र व पुत्री पर लाठी-डंडों व चाकू से जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि बाबूगढ़ क्षेत्र के होशदारपुर गढ़ी निवासी धर्मवीरी सोमवार को अपनी पुत्री पूजा और पुत्र दीपक के साथ दवा लेने चिकित्सक के यहां बछलौता गांव गई थी। वापस लौटते समय गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093























