👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी संजय पर घर लौटते समय हमला करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। संजय का कहना है कि 14 नवंबर की शाम वह नोएडा से अपने गांव आया था। रास्ते में ही गांव के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्रता की और गाली-गलोज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की और ईंट से उसके सर पर वार किया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने तैयारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540
























