👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी मोहम्मद राशिद के घेर में रखी मूंजी और गेहूं को कुछ लोगों ने चुरा लिया। जब उसने चोरी का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर पत्थराव कर दिया। न्याय के लिए राशिद थाने पहुंचा और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
राशिद ने बताया कि उसके घेर में मूंजी और गेहूं को कुछ लोगों ने चुरा लिया। जब वह वापस अपने गेहूं और मूंजी को लेने पहुंचा तो आरोपियों ने उसका विरोध किया और पत्थराव कर दिया। इस दौरान मूंजी के दो कट्टे वह ले आया। न्याय के लिए पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























