गढ़-गंगा मेले पर 23 नवम्बर से होगा रुट डायवर्जन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा तट पर 17 नवम्बर से लगने वाले गढ़-गंगा मेला को जाम मुक्त रखने के लिए उद्देश्य से जनपद हापुड़ व जनपद अमरोहा के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने एक संयुक्त बैठक में 23 नवम्बर से 29 नवम्बर तक दिल्ली लखनऊ हाईवे पर पूरी तरह भारी वाहनों का प्रवेश रोकने तथा रुट डायवर्जन करने का निर्णय लिया है।
कार्तिक मेले के दौरान जाम से निपटने के लिए दिल्ली लखनऊ हाईवे पर भारी और माल वाहक वाहनों को बंद रखा जाएगा। सोमवार को हापुड़ और अमरोहा के पुलिस और प्रशासनिक आला अफसरों की संयुक्त बैठक में मेले को लेकर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया। योजना के अनुसार 23 की शाम से लेकर 29 नवंबर तक भारी और माल वाहक वाहनों का आवागमन हाईवे पर पूरी तरह रोक तरह रोक दिया जाएगा। कार्तिक मेले के दौरान दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाममुक्त रखना पुलिस और प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहती है। जिसको लेकर हापुड़ व अमरोहा के पुलिस और प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के बीच सोमवार को ब्रजघाट तीर्थनगरी के लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में संयुक्त बैठक का आयोजन हुआ। डीएम प्रेरणा शर्मा हापुड़, राजेश कुमार त्यागी अमरोहा,
एसपी अभिषेक वर्मा हापुड़, कुंवर अनुपम सिंह अमरोहा समेत तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे। काफी देर तक चली बैठक के बाद दोनों जनपदों के अधिकारियों में 23 नवंबर की शाम से 29 नवंबर की शाम तक रूट डायवर्जन को लेकर सहमति बनी।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540

























