हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुस्तक प्रकाशक संघ की एक बैठक धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया हापुड़ में सोमवार की दोपहर को संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से हापुड़ पुस्तक प्रकाशक संघ हापुड़ के प्रधान पद पर अशोक बंसल, सचिव पद पर अरविंद सिंघल, कोषाध्यक्ष पद पर ललित गोयल को चयनित किया गया। इस मौके पर अंकुर बंसल, रामौतार बंसल, तरुण बंसल, वरुण बाटला, सौरभ, रितेश, सुनील सेठी, मनी सेठी, राजीव सेठी, अजय जिंदल, आयुष व रमेश सेठी उपस्थित थे।
























