हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में रविवार की देर रात एक ई रिक्शा में आग लग गई जिससे ई-रिक्शा में लदा हजारों रुपए का सामान चलकर राख हो गया। पीड़ित ने पास के ही रहने वाले एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी।
गांव सपनावत में चौपाल निवासी दिनेश ने बताया कि वह किराने के सामान की सप्लाई करता है। रविवार को सामान से लदी ई-रिक्शा घर के अंदर खड़ी कर वह सोने चला गया। देर रात अचानक ई-रिक्शा में आग लग गई जिसे पड़ोसियों की मदद से बुझाया गया। दिनेश ने पास के रहने वाले युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है और थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483























