हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पन्नापुरी निवासी कीर्ति सिंह का सोमवार की सुबह ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया जहां भाई अंकित ने कीर्ति की चिता को मुखाग्नि दी। सोमवार की देर शाम जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा कीर्ति के घर पहुंचे जहां कीर्ति के माता-पिता ने महिला वर्ग के लिए विशेष बसों के संचालन की मांग की। कीर्ति के पिता रविंद्र ने कहा कि जैसी घटना उनकी बेटी के साथ हुई है ऐसी किसी और की बेटी के साथ ना हो। इसके लिए पुलिस-प्रशासन महिला सुरक्षा को लेकर सचेत हो जाए।
परिजनों ने कहा कि दूसरे जिलों में पढ़ने वाली छात्राओं, नौकरी पेशा युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष बस चलाई जाए जो महिला वर्ग के लिए ही आरक्षित हो जिसमें सुरक्षा के कड़े इंतजाम हो ताकि ऐसी घटना का शिकार कोई ना हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हर संभव मदद का आश्वासन परिजनों को दिया। साथ ही कहा कि उनकी मांग को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131

























