👁 0 views Views
संजय कृपाल वैश्य कर्मचारी समिति के संरक्षक नियुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति हापुड़ ने उद्यमी संजय कृपाल को समिति का संरक्षक मनोनीत किया है। समिति के प्रधान गिरिश कुमार अग्रवाल एवं सचिव राहुल कंसल ने नवनियुक्त संरक्षक को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उद्यमी संजय कृपाल के संरक्षक मनोनीत होने पर संस्था प्रगति के पथ पर बढ़ेगी। इस अवसर पर लच्छी कंसल, अजय गुप्ता, मिथलेश गर्ग बाटा वाले, नरेंद्र गर्ग आदि उपस्थित थे।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131























