👁 0 views Views
प्याज 150 रुपए किलो हो सकता है
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कुछ दिन पहले उपभोक्ता को टमाटर ने रुलाया था और अब प्याज ने रुलाना शुरु कर दिया है। हापुड़ में सोमवार को प्याज फुटकर में 100 रुपए प्रति किलो बिकी। तेजड़िए प्याज 150 रुपए प्रति किलो होने को हवा दे रहे है। हापुड़ में जमाखोरों पर प्याज के भारी स्टाक है। गत सप्ताह तक हापुड़ में प्याज के भाव 30-40 प्रति किलो थे।
व्यापारिक सूत्र बताते है कि प्याज की उत्पादक मंडियों मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र से प्याज की आवकें घट रही है जिस कारण प्याज में तेजी का रुख बना है।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996























