हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा में जल्द ही बंदरों के हमले से लोगों को निजात मिलेगी। इसके लिए बंदरों को पकड़ने का अभियान फिर से शुरू होगा। हाल ही में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक्सपर्ट्स की टीम ने पिछले दिनों अभियान चलाकर 150 से अधिक बंदरों को पिंजरे में बंद किया था।
दरअसल पिलखुवा के रामलीला मैदान के पास एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया था। उस दौरान अनीता पत्नी राजू बंदरों के काटने के दौरान घायल हो गई थी। घटना के समय महिला अपने मकान के मुख्य दरवाजे पर खड़ी थी। तभी बंदरों ने उसपर हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गई। वहीं पिलखुवा के अध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि बंदरों को पकड़ने का टेंडर हो चुका है। एक्सपर्टस की टीम ने पिछले दिनों अभियान चलाकर 150 से अधिक बंदरों को पिंजरे में बंद किया था और जल्द ही शेष बंदरों को भी पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























