हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लगातार लोगों को ठग रहे हैं। यदि 2021 से अभी तक के आंकड़े पर निकाह डालें तो ठगों ने 3.24 करोड रुपए की ठगी की है। हालांकि इनमें से 50.60 लाख रुपए साइबर सेल और पुलिस ने मिलकर कार्रवाई करते हुए लोगों को वापस कराएं हैं। साइबर ठग लोगों को अपनी बातों में उलझा कर उनके खाते में सेंध लगाकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। 2021 में जिले वासियों से करीब 1.11 करोड़ रूपए की साइबर ठगी हुई जिनमें से पुलिस ने 16 लाख 35 हजार 210 रुपए वापस कराए थे। 2022 में साइबर ठगों ने 1.40 करोड रुपए की ठगी की जिनमें से पुलिस ने 40 लाख रुपए वापस कराए। इस वर्ष के आंकड़े पर निगाह डालें तो अभी तक ठगों ने 73 लाख रुपए की ठगी की है जिनमें से पुलिस ने 30.25 लाख रुपए वापस कराए हैं। साइबर ठगों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस व साइबर सेल लगातार प्रयासरत है।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207























