हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की एक युवती का रिश्ता गाजियाबाद के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक से हुआ था जिसके बाद घर में खुशियां छा गई और परिजनों ने कार्ड बंटवाने भी शुरू कर दिए। इसी बीच शादी में ढाई लाख रुपये व कार देने की मांग की जिसके बाद युवती के पिता ने असमर्थता जताई। ऐसे में दहेज लालचियों ने रिश्ता ही तोड़ दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़मुक्तेश्वर के एक मोहल्ले के रहने वाली युवती की शादी इसी महीने गाजियाबाद निवासी युवक के साथ तय हुई थी। लगभग डेढ़ महीने बाद बारात आनी थी। दुल्हन बनने का सपना देख रही युवती को उस समय धक्का लगा जब उसके परिजनों से ढाई लाख रुपए व एक गाड़ी भी मांगी गई। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने शादी करने से इनकार कर दिया और रिश्ता तोड़ दिया जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:























