हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में दूसरे दिन के खो खो सीबीएसई क्लस्टर 19 मे सम्पूर्ण उत्तराखण्ड तथा वेस्ट यूपी से मेरठ, बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मोरादाबाद, बिजनोर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूँ, पिलीभीत, शाहजहाँपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद जिलो से लगभग 128 स्कूलों ने प्रतिभा किया।
दूसरे दिन के मैच का शुभारंभ राजेंद्र अग्रवाल सांसद मेरठ हापुड़ लोकसभा , हापुड़ विधायक विजय पाल आढ़ती एवं एडीएम ज्यूडिशरी हापुड़ ज्योतसना बंधु द्वारा किया गया ।दूसरे दिन का शुभारंभ भी माँ सरस्वती के समुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिन्हें विद्यालय चेयरमैन राकेश सिंहल, प्रबंधक डॉ आयुष सिहंल, सचिव डा॰ रोहन सिहंल तथा प्रधानाचार्य डा॰ निधि मलिक तथा जेएमएस ग्रुप डायरेक्टर जनरल डॉ सुभाष गौतम ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।दूसरे दिन का मैच दिल्ली ग्लोबल स्कूल, मवाना और सेंट मैरी स्कूल, मुरादाबाद के बीच खेला गया और यह मैच सेंट मैरी ने 1 अंक से जीत लिया। एक मैच कोलंबिया कॉन्वेंट स्कूल और श्री गुरुनानक देव पब्लिक स्कूल, हापुड के बीच हुआ और श्री गुरुनानक देव पब्लिक स्कूल ने एक पारी में 13 अंकों के अंतर से जीत हासिल की।
सर्वोदय पब्लिक स्कूल बागपत ने एसएमएस दत्ता स्कूल के खिलाफ खेला और एसएमएस दत्ता स्कूल ने एक पारी में 8 अंकों के साथ जीत हासिल की। एक मैच एस.के.पी स्कूल उत्तराखंड और अल्पाइन स्कूल के बीच खेला गया। एस.के.पी स्कूल ने एक पारी में 1 अंक से मैच जीत लिया। एस.एस.पी स्कूल, गदरपुर ने सेंट मीरा अकादमी के खिलाफ खेला और सेंट मीरा अकादमी ने 1 बारी में 19 अंकों से जीत हासिल की।
इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, मोरना ने मॉडर्न स्कॉलर एकेडमी, उत्तराखंड के खिलाफ खेला। मॉडर्न स्कॉलर एकेडमी ने एक पारी में छह अंकों से जीत हासिल की। मैच के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























