गंदगी के बीच श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शरद पूर्णिमा पर बृजघाट गंगा तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता टूटते नहीं टूटा और सैलाब उमड़ता ही रहा। लाखों लोगों ने अव्यवस्थाओं के बीच गंगा में डूबकी लगाई। बृजघाट पर शनिवार को गंदगी का साम्राज्य नजर आया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब से लाखों श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों व अन्य साधनों से बृजघाट पहुंचे और शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान पर गरीबों को भोजन कराया और दक्षिणा दी। बृजघाट पर चारों ओर गंदगी के ढेर लगे थे जिसे देखकर श्रद्धालु दांतों तले अंगूली दबा रहे थे। मक्खी, मच्छरों की तादाद देखकर संक्रामक रोगों का खतरा मंडरा रहा था।
बृजघाट पार्किंग पर अवैध कब्जों से भी श्रद्धालु खफा नजर आए। दुकानदारों ने पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण कर सारी हदें पार कर दी। गंगा तट भी अवैध कब्जों से भरा था। गंदगी व कूड़े के ढेर से शायद ही कोई घाट व मार्ग अछूता नहीं था, जहां गंदगी का साम्राज्य न हो। नागरिकों ने बृजघाट को गंदगी व अतिक्रमण रहित बनाने की मांग की है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






















