हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर सैनी कॉलोनी के सामने स्थित द हापुड़ रेस्टोरेंट में मामूली आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
मामला शनिवार की सुबह का है जब हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित द हापुड़ रेस्टोरेंट में तारों से स्पार्किंग हुई। इस दौरान पास ही एक बास्केट रखी हुई थी जिसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान सिलेंडर का पाइप भी आग की चपेट में आने से लीक हो गया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया और गैस को बंद किया। ऐतियातन के तौर पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था जिसके बाद टीम वापस लौट गई।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















