👁 1 views Views
अमृत कलश यात्रा निकाली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को अमृत कलश यात्रा निकाली गई। नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा आयोजित यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। शहीदों के सम्मान में निकाली गई अमृत कलश यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देश भक्ति के गानों के साथ यात्रा निकाली गई।
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत गुरुवार को हापुड़ में शहीदों के सम्मान में भव्य अमृत कलश यात्रा निकाली गई जिसमे नगर पालिका परिषद हापुड़ के वाहन भी शामिल हुए। इस दौरान वीरों के सम्मान में यह यात्रा हापुड़ के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






















