हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवैध उगाही के मामले में एक अर्दली को निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि मामला निपटने का ऑडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है। हाल ही में जनपद हापुड़ की बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने ब्लॉक के गांव सुरूरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। 5 अक्टूबर को हुए इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोपाल सिंह भी था। निरीक्षण के दौरान स्कूल में कई कमियां मिलीं जिसके बाद बीएससी द्वारा पत्र जारी किया गया था। इसी क्रम में गोपाल नामक कर्मचारी ने पूरे मामले को निपटने के नाम पर प्रधानाध्यापक के पुत्र से वार्ता की और उसके बेटे ने ऑडियो को रिकॉर्ड कर लिया। ऑडियो रिकॉर्ड होने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






















