मंशा देवी मंदिर पर जागरण में भक्त देर रात तक नाचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मंशा देवी मंदिर प्रांगण में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा नवमी को मंदिर समिति द्वारा माता रानी के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण को फूल बंगला रंग बिरंगी लाईटो व गुब्बारे से सजाया गया। पंडित नंदकिशोर शास्त्री द्वारा माता रानी की ज्योति प्रज्वलित की गई व भक्त दयानंद प्रजापति की मंडली द्वारा रात्रि भर माता रानी के सुंदर-सुंदर भजनों का गुणगान किया। ( जिला बस्ती ) से आये भजन गायक निखिल साहू द्वारा ” मां मनसा रानी में आया हापुड़ तेरे दरबार बड़ी दूर से ” के भजन पर मंदिर प्रांगण को भक्तिमय कर दिया। भक्त दयानंद प्रजापति द्वारा सुंदर भजन ” मेरी मां मनसा देवी उल्टे शेर पर करें सवारी ” के भजन पर श्रद्धालुओं को झूम नाचे को मजबूर कर दिया भजन गायक दीपक बंसल द्वारा सुंदर गाईं भेंट ” मेरी मां मनसा देवी मेरी लाज रख ले ” भजन पर भक्तों को नाचने को मजबूर कर दिया प्रातकाल तारा रानी की कथा के पश्चात माता रानी को हलवे का भोग लगाया इसके उपरांत माता रानी की आरती कर श्रद्धालु में प्रसाद वितरण किया गया ।इस अवसर पर शिवकुमार मित्तल , महेश तोमर , बिजेंद्र कंसल , पुनीत गोयल , अनुज मित्तल , खेलेंद्र सैनी , सुरेश चंद्र गुप्ता , कालीचरण सैनी , सुनील सैनी , सोनू सैनी , मनीष अग्रवाल , अंकित जिंदल , हनी सैनी , सुधाकर शर्मा , आशु दीक्षित आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






















