👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित श्री चंडी मंदिर का गर्भ गृह अब जल्द ही 300 किलो की चांदी से सजेगा जिससे गर्भ गृह और भी आकर्षित लगेगा। हापुड़ समेत आसपास के जनपदों के श्रद्धालु इसके लिए सहयोग कर रहे हैं। चंडी मंदिर समिति के प्रधान नवनीत अग्रवाल ने बताया कि लगभग 250 से 275 किलो चांदी दान के माध्यम से प्राप्त हो चुकी है। चंडी मैया के गर्भ गृह में लगभग 300 किलो चांदी लगाकर इसे तैयार किया जाएगा। फिलहाल कारीगर बद्रीनाथ में काम कर रहे हैं। नवरात्रि के बाद यहां का कार्य शुरू होगा।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






















