हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के पास ग्राम वझीलपुर में ग्राम पंचायत स्तरीय रवि गोष्ठी दो दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक हौसला प्रसाद ने शुक्रवार को रवि सीजन के दलहन,तिलहन व गेहूं की नवीन प्रजातियों की बुआई की तकनीकी जानकारी एंव प्राकृतिक खेती व पराली प्रबन्धन के बारे में जानकारी दी ,जिसमें शनिवार को मिलेट्स मूल्य सम्वर्रधन एवं विपणन, एफ पी ओ, पी एम प्रणाम एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई ।इस किसान पाठशाला में प्रगतिशील कृषक ज्ञानेंद्र त्यागी द्वारा किसानों की बात किसानों के साथ संवाद किया गया, जिसमें भूमि संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी किसान पाठशाला की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजू सैनी व संचालन राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष किसान ज्ञानेंद्र त्यागी ने किया किसान पाठशाला में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा के तहसील अध्यक्ष सेंकी त्यागी,सुभाष त्यागी, ब्रजभूषण त्यागी, नरेश कौशिक,अब्बास खांन,राजबीर सैनी,जयपाल कश्यप,जस्से कोरी,सुरेन्द्र सैनी,नंदू कोरी,धर्मपाल सैनी,मूलचंद सैनी,लोकेश सैनी,पिन्टू सैनी अश्फाक खान व श्यामकिशोर त्यागी ने भाग लिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






















