👁 2 views Views
सामूहिक विवाह, आनलाइन करें आवेदन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पोर्टल शुरू किया गया है। अब गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए इस योजना से सरकारी मदद पाने के लिए आनलाइन आवेदन ही किए जाएंगे। cmsvy.upsdc.gov.in पोर्टल पर आनलाइन आवेदनों के लिए हर जिले में विकास खण्ड स्तर पर और नगर निकाय स्तर पर आगामी 30 व 31 अक्तूबर तथा एक नवम्बर को कैम्प लगाकर इस पोर्टल की जानकारी जनसामान्य को दी जाएगी और मौके पर मौजूद जरूरतमंद परिवारों के आनलाइन आवेदन पत्र भी भरे जाएंगे।
Mummy’s Kitchen लेकर आए हैं नवरात्रि स्पेशल: 9358234622






















