हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील के कार्यालय के निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत के बाद भूमि घोटाले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है जिससे भूमाफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो करोड रुपए की सरकारी जमीन पर इन भू माफिया ने कब्जा कर अवैध प्लाटिंग करते हुए उसे बिक्री कर दिया।
धौलाना में तहसील कार्यालय के निर्माण के लिए खसरा संख्या 465 मीटर में 1.83 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई थी। बताया जा रहा है कि शासन स्तर से भवन के निर्माण और धन का आवंटन 1.83 हेक्टेयर के हिसाब से किया गया था लेकिन भवन का निर्माण सिर्फ 1.45 हेक्टेयर भूमि पर किया गया है जबकि.3537 हेक्टेयर भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा करते हुए पक्का निर्माण कर लिया है। खेड़ा तिसौली निवासी राम भरोसे तोमर की शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू हुई। फिलहाल एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है जो जल्दी मामले का पर्दाफाश करेगी।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






















