हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में आबकारी टीम निरन्तर चैकिंग कर रही है परन्तु टीम को कुछ हाथ नहीं लगा है।आबकारी के मुताबिक जनपद में शराब ठीक-ठाक बिक रही है।
-गोपाल जी श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 मय आबकारी स्टाफ द्वारा देशी/ विदेशी/बीयर केशव नगर, देशी/विदेशी/बियर बदनौली, देशी/बीयर नगोंला, देशी सरावा, देशी गोयना का गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराते हुए स्टॉक सत्यापन किया गया। विक्रेता द्वारा सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया। आकस्मिक रुप से निरीक्षण किया गया आकस्मिक रुप से दुकान में रखे पौवो, बोतलो के क्यू आर कोड की जांच की गई सही पाए गए।सभी अनुज्ञापीओ को निर्देशित किया गया कि तत्काल अपना कोटा उठाना सुनिश्चित करें।
वीo केo सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 मय स्टाफ द्वारा आज अपराध निरोधक क्षेत्र धौलाना में,नोन अल्कोहोलिक बियर की ढाबो/रेस्टोरेंटों/ पर जाँच की गई ,किसी ढावे/रेस्टोरेंट पर नोन अल्कोहोलिक बियर उपलब्ध नहीं पायी गई,और साथ ही मीरापुर गढ़ी देशी/विदेशी/बियर/ पिलखुवा बस अड्डा देशी /शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्राहको से O/R बाबत पूछताछ की गयी, सभी ने सही मूल्य पर बिक्री होना बताया। इसके साथ ही स्टॉक सत्यापन किया गया। रेन्डमली रुप से दुकान में रखे पौवों,वियर केन, बोतलों के क्यू आर कोड की जांच की गई सही भरे पाए गए।
-प्रियंका गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 मय स्टाफ द्वारा अपराध निरोधक क्षेत्र गढ़ में नया गाँव, भगवनतपुर में दबिश की दबिश के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अवैध शराब बरामद नहीं हुई है। साथ ही अहाता बस्तीराम,नक्का कुआँ, स्याना चौपाल देशी/विदेशी/बियर दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्राहको से O/R बाबत पूछताछ की गयी, सभी ने सही मूल्य पर बिक्री होना बताया और साथ ही स्टॉक सत्यापन किया गया। रेन्डमली रुप से दुकान में रखे पौवों,वियर केन, बोतलों के क्यू आर कोड की जांच की गई सही भरे पाए गए। जनपद में अवैध मदिरा के , परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही जारी है।
अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158






















