धान व्यापारियों की हड़ताल खत्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों व व्यापारियों के बीच धान मूल्य को लेकर उपजे विवाद के कारण व्यापारी हड़ताल पर चले गए थे, शुक्रवार को व्यापारी काम पर लौट आए और कारोबार हुआ। धान बढिया 3450 रुपए प्रति क्विंटल बिका।
किसानों और व्यापारियों के बीच उपजे विवाद के बाद दोनों ओर से लूटपाट, मारपीट आदि संगीन धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और व्यापारी हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के कारण सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा था तथा मजदूर बेरोजगार हो गया। बता गुरुवार की है जब भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के अध्यक्ष सरनजीत सिंह अन्य नेताओं के साथ नवीन मंडी स्थल पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की जिसका नतीजा यह हुआ कि एक समझौते के तहत व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। शुक्रवार को हापुड़ मंडी में धान की आवकें करीब 5 हजार बोरी की हुई और बढ़िया धान 3450 रुपए प्रति क्विंटल बिका।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






















