👁 0 views Views
बाबूगढ़ थाना में 98 वाहन साढ़े ग्यारह लाख रुपए में हुए नीलाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ परिसर में एकत्र लावारिस वाहनों का शुक्रवार को नीलामी के जरिए 11 लाख 53 हजार रुपए में निबटारा कर दिया गया। थाना प्रभारी सुनीता मलिक, नायब तहसीलदार व अन्य अफसरों की उपस्थिति में लावारिस वाहनों की नीलामी शुरु हुई जिनका निबटारा 11 लाख 53 हजार रुपए में कर दिया गया। नीलाम कि गए वाहनों में 20 चार पहिया वाहन तथा 78 दो पहिया वाहन शामिल है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






















