👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन बंदरों का झुंड कॉलोनी में आकर आतंक मचाने लग जाता है जिससे सड़क पर चलते हुए राहगीरों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह बंदर राहगीरों पर कभी भी हमला कर देते हैं जिससे कई राहगीर चोटिल भी हो चुके हैं। बंदर सड़क पर खडी गाडियों को भी काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। हमलावर बंदरों की शिकायत कई बार नगर पालिका में करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है जिससे मोहल्ले के लोगों में बहुत गुस्सा है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग लोगों को बंदरों से छुटकारा दिलाए।





















