हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दबंगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कड़ी कार्रवाई न होने के चलते यह सभी खुलेआम दबंगई दिखा रहे हैं। ताजा मामला जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड से सामने आया है जहां बुधवार को दो पहिया वाहन सवार युवक ने बाइक से घर जा रहे एक युवक की जमकर पिटाई की। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित कन्हैयापुरा निवासी दीपांशु ने बताया कि वह बुधवार की रात करीब 11:45 बजे जैसे ही अपनी बाइक लेकर घर के लिए निकलने लगा तभी दो पहिया वाहन पर सवार होकर दो युवक मौके पर पहुंचे जिनमें से एक वाहन से उतरा और उसने दीपांशु की पिटाई शुरू कर दी। आरोपी ने लगातार पीड़ित पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। दीपांशु ने बताया कि मामले में अभी तक कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
गाड़ी, बाइक समेत अन्य वाहन में घर बैठे लगवाएं जीपीएस: 8126293996






















