टोल फ्री नंबर पर दर्ज हो सकेंगी ग्रामीण पेयजल से जुड़ी समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश सरकार जल्द ग्रामीण पेयजल से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर 18001212164 जारी करेगी। इसका अंतिम दौर का परीक्षण चल रहा है, शीघ्र ही इसे जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इसमें कोई भी पेयजल से जुड़ी अपनी समस्या दर्ज करा सकेगा। प्रदेश में अब तक 92 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों व 91 प्रतिशत विद्यालयों में नल से जल उपलब्ध कराया जा चुका है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की शीर्ष समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप डालने के लिए जिन सड़कों की खोदाई की गई है, उनकी मरम्मत में तेजी लाई जाए। ग्रामीणों को पेयजल कनेक्शन लेने के लिए, पानी की जांच और योजनाओं के संचालन में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाए।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















