👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के निजामपुर में स्थित खेतों में शुक्रवार की सुबह अचानक 12 फीट लंबा अजगर निकल आया जिसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक़्कत के बाद विशाल अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि हापुड़ के निजामपुर में किसान खेतों पर काम कर रहे थे। तभी उनकी नजर 12 फीट लंबे अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर किसानों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






















