हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर पुस्तकालय मीनाक्षी रोड निवासी 26 वर्षीय रोहित पुत्र रंजीत सिंह की अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। खुर्जा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रोहित मंगलवार की रात अपने दोस्त मोनू निवासी गढ़ चुंगी के साथ बाइक पर सवार होकर खुर्जा जा रहा था। जैसे ही वह अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर पहुंचा तो फाटक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रोहित की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। मोनू का उपचार चल रहा है। पुलिस ने रोहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















