रालोद ने दिया बसपा को झटका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बसपा के मेरठ व सहारनपुर मंडल के पूर्व कोर्डिनेटर जियाउर्रहमान पार्टी छोड़कर अपने समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए है। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली पहुंचकर रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के समक्ष रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इससे रालोद ने बसपा को जोर का झटका दिया है।
करीब ढाई दशक से बसपा में रहे जियाउर्रहमान ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। मंगलवार को दिल्ली में रालोद मुख्यालय पर पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी से मिले। रालोद मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक भी उनके साथ थे। उनके साथ बसपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष तारिक खान, पूर्व विधनसभा अध्यक्ष मुस्तुफ्फा मसूदी, आप के पूर्व पीएसी मेम्बर सालिम त्यागी आदि रहे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






















