👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 17 अक्टूबर मंगलवार को हापुड़ प्रस्तावित दौरे की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। मुख्यमंत्री का हापुड़ आगमन कार्यक्रम इस प्रकार है। मुख्यमंत्री बुलंदशहर से हापुड़ आएंगे और सभा स्थल आनंद विहार लोहिया पार्क के सामने हापुड़ है।
मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा अपराहन 2 बजे पहुंचेंगे तथा 2 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 3:20 पर हेलीकॉप्टर द्वारा हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद जाएंगे जहां से वह राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ पहुंचेंगे।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















