हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हापुड़ आ रहे हैं जिसके चलते तैयारियां अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। आसपास के जनपदों से सुरक्षा बल मांगा गया है। सुरक्षा के घेरे में थ्री लेयर सिक्योरिटी रहेगी और ड्रोन की मदद से पल-पल की गतिविधि पर पैनी निगाह रखी जाएगी।
अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुसूचित मोर्चा का एक सम्मेलन मंगलवार को आयोजित करने जा रही है जिसमें लगभग 18 जिलों से लोग हापुड़ के आनंद विहार पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम का शंखनाद हापुड़ से होने जा रहा है। ऐसे में विपक्षी दलों में बेचैनियां बढ़ती जा रही हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ नौवीं बार जनपद हापुड़ आ रहे हैं। वह इससे पहले आठ बार जनपद हापुड़ में आ चुके हैं जिनके आगमन को देखते हुए तैयारी की जा रही हैं। भाजपाइयों में इस दौरान उत्साह की लहर है
सीएम योगी के दौरे को देखते हुए हेलीपैड, मंच, पार्किंग की व्यवस्था के साथ-साथ पंडाल का निर्माण तेजी से चल रहा है। वरिष्ठ अधिकारी भी जनसभा स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।





















