वैश्य समाज ने महाराजा अग्रसेन को याद किया
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड के श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर, वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति हापुड द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर हवन का आयोजन किया गया जिसमें शहर के लोगों ने भाग लिया। समिति के प्रधान गिरीश कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमें अग्रसेन महाराज के आदर्शों का पालन करना चाहिए। सचिव राहुल कंसल ने कहा कि हमें शपथ लेनी चाहिए कि समाज के हित में काम करेंगे और समाज को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान दें।
कार्यक्रम के संयोजक मुकेश कुमार माहेश्वरी रहे। हवन बृजेश कौशिक द्वारा सम्पन्न कराया गया।हवन में उपस्थित लोगों ने आहुतियां डाली और महाराजा अग्रसेन के सिध्दांतों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लेनी लच्छीराम केसल परसराम बंसल, अशोक कुमार गुप्ता, राम कुमार गुप्ता महेश कुमार गर्ग राजकुमार गर्ग, नरेन्द्र गर्ग, मिथलेश कुमार बाटा वाले, अतुल आकार, अजय कुमार गुप्ता मंगल सेन गुप्ता गोविंद प्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






















