हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की पालकी सेवा समिति हापुड़ द्वारा नवरात्र में चंडी मैया की भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली जा रही है जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है। भक्त भोर में ही चंडी रोड पर स्थित श्री चंडी धाम पहुंचे और मैय्या के दर्शन किए। पालकी यात्रा निकालने से पहले महारानी का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर में मैया की भव्य आरती की गई। इस अवसर पर मैया को फल, मिठाई, पान आदि का भोग लगाया जिसके बाद श्रद्धालु चंडी महारानी की पालकी को कंधे पर लेकर हापुड़ के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचे। सोमवार को यात्रा चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर स्वर्ग आश्रम रोड से लाल कोठी से पाठक आटा चक्की से मजिस्ट्रेट कॉलोनी से नई मंडी पक्का बाग से होते हुए चंडी मंदिर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। इस अवसर पर माहौल चंडी मैया के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मैय्या का स्वागत किया। चंडी महारानी की एक झलक पाने को भक्त बेताब दिखाई दिए। भजनों पर झूमते-नाचते श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था का परिचय दिया। बता दें कि मंगलवार को पालकी यात्रा श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर इंद्रलोक कॉलोनी से भगवानपुरा से होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम करेगी। इस अवसर पर महंत रवींद्र पोपट, अखिल कुमार अग्रवाल, नवीन आनंद, महेश ट्याला, विनीत, करन सेठी, शुभम, विक्की, विनीत आदि भक्त उपस्थित रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






















