👁 0 views Views
गढ़: विश्व ब्रह्मण संघ के चेयरमैन पंडित मांगेराम की अस्थियां गंगा में विसर्जित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में विश्व ब्राह्मण संघ के चेयरमैन पंडित मांगेराम शर्मा की अस्थियां गंगा तट पर पहुंची जहां स्वजन द्वारा उनकी अस्थियों को वैदिक मंत्रों द्वारा गंगा में विसर्जित किया गया। संगठन से जुड़े हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। पंडित गोपाल शर्मा ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि पंडित मांगेराम शर्मा की हृदय गति रुकने से मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। इस दौरान गोपाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, कपिल नागर, लोकेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
Mummy’s Kitchen लेकर आए हैं नवरात्रि स्पेशल: 9358234622






















